मंत्री डॉ इरफान की मां के निधन पर की गयी कुरआन खानी

मंत्री डॉ इरफान अंसारी की मां के निधन पर जामिया मिस्बाह लिल बनात धांधड़ा मदरसा में कुरआन खानी की गयी और दुआ का एहतमाम किया गया.

जामताड़ा. ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी की मां के निधन पर जिलेभर में शोक की लहर है. इस मौके पर जामिया मिस्बाह लिल बनात धांधड़ा मदरसा में कुरआन खानी की गयी और दुआ का एहतमाम किया गया. अल्पसंख्यक बालिका मदरसा जामिया मिस्बाह लिल बनात के नाजिम हाफिज नाजीर हुसैन ने करीब 80 बालिकाओं से उनकी माता के नाम पर कुरआन खानी करायी और जुम्मा की नमाज के बाद उनके हक में दुआ मांगी. उनकी माता ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी योगदान दिया था. उन्होंने बताया कि मंत्री के माता के निधन से पूरे झारखंड में गम का माहौल है. उन्होंने दुख के इस घड़ी में उनके परिवार वालों को सब्र और हिम्मत रखने का ढांढ़स बंधाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >