भाजपाइयों ने बिजली-पानी की किल्लत को लेकर किया प्रदर्शन

जामताड़ा. जिले में बिजली, पानी की किल्लत को लेकर भाजपाइयों ने उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया.

हर घर नल योजना के तहत पानी देने दे राज्य सरकार : राज सिन्हा संवाददाता, जामताड़ा. जिले में बिजली, पानी की किल्लत को लेकर भाजपाइयों ने उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया. इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने किया. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं प्रदेश मंत्री सरोज सिंह उपस्थित हुए. धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि उपायुक्त कार्यालय के समक्ष बिजली की लचर व्यवस्था और पानी की किल्लत के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया. आक्रोशित महिलाओं ने खाली मटके कार्यालय गेट पर फोड़कर विरोध जताया, जिन महिलाओं को अभी घर पर होना चाहिए वह इस चिलचिलाती धूप में सड़कों पर उतरकर बिजली और पानी के लिए प्रदर्शन कर रही हैं. अगर राज्य सरकार में जरा भी शर्म बची है तो गांव-गांव पहुंचकर नया चापानल लगाए और खराब चापाकल को पुन: ठीक करवाए. जल जीवन मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो पैसा दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उसका इस्तेमाल करके हर घर नल परियोजना के तहत पानी देने का काम करें. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज जितने भी पदाधिकारी है, चाहे जिले हो या फिर प्रखंड या पंचायत स्तर के पदाधिकारी सब सरकार के कार्यकर्ता बन गया है. किसी भी दफ्तर में बिना पैसे का काम नहीं हो रहा है. जनता को बिना पानी और बिजली के तड़प तड़प कर जीने को छोड़ दिया है. पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि आज झारखंड की जनता पीने का पानी नहीं मिल रहा है. इस कारण नाला का पानी पीने को विवश हैं. ये सरकार की विफलता को दर्शाता है. वहीं प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, भाजपा नेता तरुण गुप्ता, माधव चंद्र महतो, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष संतन मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने सभी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने किया. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय, भाजपा नेता सुनील हांसदा, कमल गुप्ता, राजेंद्र राउत, महेंद्र मंडल, सुकुमार सरखेल, मोहन शर्मा, सुजाता सिंह, दिलीप हेंब्रम, आभा आर्या, किरण बेसरा सहित अन्य शामिल हुए. धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अभय सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >