विद्यालय की प्रगति सकारात्मक सोच से ही संभव : एसडीइओ

नारायणपुर. जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान पबिया में सकारात्मक विद्यालय वातावरण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

नारायणपुर. जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान पबिया में सकारात्मक विद्यालय वातावरण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच आपसी समझ, सहयोग तथा सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था. शुभारंभ अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी-सह-प्राचार्य सुरेश महतो ने किया. उन्होंने कहा कि कोई भी विद्यालय तभी प्रगति कर सकता है, जब वहां अनुशासन, पारस्परिक सम्मान और सहयोग की भावना हो. उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और टीमवर्क की भावना प्रोत्साहित करें. आइसीडब्ल्यूआर के मास्टर ट्रेनर विनीत कुमार झा एवं कुमुद रंजन ने समूह चर्चा और प्रेरक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों में सकारात्मक व्यवहार, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने के उपाय बताए. आयोजन में संकाय सदस्य तैय्यब अंसारी की अहम भूमिका रही. विद्यालय प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि विद्यालय में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है. कृष्णानन्द ने धन्यवाद ज्ञापन किया.मौके पर संकाय सदस्य समीर कुमार, सुबोध कुमार, वनलता गोराई, शरद चंद्र गोस्वामी, शिव शंकर, भावेश चौधरी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >