बिंदापाथर में बकरीद पर अमन-चैन की मांगी गयी दुआ

बिंदापाथर. थाना क्षेत्र में गुरुवार को उत्साह के माहौल में बकरीद का पर्व मनाया गया.

बिंदापाथर. थाना क्षेत्र में गुरुवार को उत्साह के माहौल में बकरीद का पर्व मनाया गया. खैरा, बिंदापाथर, दलबेरिया, दुमदुमी और लछुरायडीह गांव में स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की. सुबह 7:15 बजे इमाम हाफिज जमशेद आलम ने नमाज पढ़ाई. इस दौरान देश और राज्य में अमन-चैन, सुख-शांति तथा भाईचारे की दुआ मांगी गयी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया. मौके पर हाजी किस्मत अली, हाजी जमशेद आलम, कमेटी अध्यक्ष सह झामुमो नेता सफीक अंसारी, शराफत अंसारी, सब्बीर अंसारी, असगर अली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. सफीक अंसारी ने कहा कि ईद उल-अजहा त्याग, बलिदान और मानवता का पर्व है. पुलिस इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी और बिंदापाथर थाना प्रभारी अनुज कुमार क्षेत्र में लगातार निगरानी करते रहे. नमाज के बाद लोगों ने घरों में कुर्बानी की रस्म पूरी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >