मेले की भीड़ में छूटा पिता का हाथ, पुलिस ने छह साल की बच्ची को परिवार से मिलाया

जामताड़ा के गणेश पूजा मेले में भीड़ के बीच 6 साल की बच्ची अपने पिता से बिछड़ गई. पुलिसकर्मियों की तत्परता और मानवीयता ने बच्ची को सुरक्षित ढूंढा और उसके परिवार से मिलाया. बच्ची के सकुशल मिलने पर पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

जामताड़ा : बेवा निवासी मनरुद्दिन अंसारी शुक्रवार को अपनी छह वर्षीय बच्ची के साथ गणेश पूजा मेला घूमने गांधी मैदान स्थित मेला परिसर पहुंचे थे. मेले में उमड़ी भारी भीड़ के दबाव के बीच अचानक बच्ची का हाथ पिता के हाथ से छूट गया. बच्ची भीड़ से निकलकर गांधी मैदान मेला परिसर के बाहर टावर चौक स्थित कुंवर सिंह प्रतिमा के पास पहुंच गई और रोने लगी. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर एएसआई के. राम, हवलदार पंकज कुमार, आरक्षी कुसुम लाल यादव और सुदीन यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे सुरक्षित अपने पास रखा. पुलिसकर्मियों ने बच्ची से पूछताछ की, जिस पर उसने अपने पिता का नाम और मोबाइल नंबर बताया. इसके बाद पुलिस ने दिए गए नंबर पर संपर्क कर परिजनों को सूचना दी.

बच्ची को सीने से लगाते ही छलकी खुशी

इधर, मनरुद्दिन अंसारी मेले में अपनी बच्ची की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे. पुलिस से बच्ची के सुरक्षित मिलने की सूचना पाकर वे तत्काल मौके पर पहुंचे. बच्ची को सकुशल देखते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने अपनी बच्ची को सीने से लगा लिया. पुलिसकर्मियों के इस मानवीय प्रयास की मौजूद लोगों ने सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >