पुलिस ने फंदे से लटका युवती का शव किया बरामद

मिहिजाम. थाना क्षेत्र के बागजोरी गांव में सोमवार को एक युवती का शव पुलिस ने फंदे से लटका बरामद किया है.

मिहिजाम. थाना क्षेत्र के बागजोरी गांव में सोमवार को एक युवती का शव पुलिस ने फंदे से लटका बरामद किया है, जिसकी पहचान बागजोरी गांव की तबस्सुम खातून (19) के रूप में हुई है. युवती का शव उसके घर के एक कमरे में कपड़े के फंदे से झूलता पाया गया. सोमवार की शाम युवती के फंदे लगाने की सूचना पर पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा अस्पताल भेज दिया. बताया कि तबस्सुम की शादी तय हो गयी थी और जल्दी ही शादी की रस्म पूरी होने वाली थी. इसी बीच यह घटना सामने आयी है. घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >