पुलिस ने स्कूटी से 9.75 लाख रुपये किया बरामद

पुलिस ने वाहन जांच के दौरान गुरुवार को एक स्कूटी सवार से 9 लाख 75 हजार रुपये बरामद किया है.

मिहिजाम. पुलिस ने वाहन जांच के दौरान गुरुवार को एक स्कूटी सवार से 9 लाख 75 हजार रुपये बरामद किया है. यह रकम स्कूटी की डिक्की से बरामद किया गया है. बताया कि थाने के समीप एक शॉप के पास वाहनों की जांच थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे व एफएसटी की टीम मिलकर की जा रही थी. इसी क्रम में स्कूटी सवार को रोका गया. जांच में डिक्की से करीब 9 लाख 75 हजार रुपये पाया गया. बरामद रुपये एक संस्थान के कर्मी बैंक में जमा करने ले जा रहे थे. थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद रुपये के बारे में पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >