पीएम और अबुआ आवास योजना का लिया जायजा

बीडीओ मुरली यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास योजना के कार्यान्वयन का जायजा लिया.

नारायणपुर. बीडीओ मुरली यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास योजना के कार्यान्वयन का जायजा लिया. बीडीओ ने प्रखंड टीम के साथ बंदरचुंवा पंचायत के कोरीडीह, नैनामारनी, खेरीटांड़ आदि गावों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया. योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी ली. बीडीओ ने मुखिया, पंचायत सेवक और रोजगार सेवक से इन योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की. पीएम और अबुआ आवास के लाभार्थियों से मुलाकात कर निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया. कहा कि जिन लाभार्थियों ने राशि प्राप्त करने के बाद भी काम शुरू नहीं किया है, वह एक सप्ताह के भीतर फाउंडेशन का काम पूरा करें. बीडीओ ने लापरवाही को सख्ती से निबटने की भी चेतावनी दी. मौके पर हबीब अंसारी, पंचायत सचिव, स्वयंसेवक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >