नाशमुक्त स्वस्थ समाज निर्माण का लिया संकल्प

नाला. विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर नाला थाना परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

नाला. विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर नाला थाना परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी विकास कुमार यादव सहित अन्य पुलिस के जवान शामिल हुए. इस दौरान नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज निर्माण के लिए लोगों जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर ने नशामुक्ति एवं स्वस्थ समाज निर्माण का संकल्प लिया. बताया कि नशा सेवन करने के कारण रोज हजारों लोग विशेष कर युवा वर्ग असाध्य रोग से ग्रस्त होकर असमय काल के गाल में समा जा रहे हैं. यही नहीं नशा के बहुत सारे परिवार उजड़ रहे हैं. जन जागरुकता के माध्यम से इसे दूर करने की आवश्यकता है. इसके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भी नशामुक्त समाज निर्माण के लिए चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने भी संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >