कैमरे के ऑपरेटिंग सिस्टम से रूबरू हुए फोटोग्राफर

जिला फोटोग्राफी एसोसिएशन के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन हुआ.

जामताड़ा. जिला फोटोग्राफी एसोसिएशन के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें पटना से आए सोनी कंपनी के मेंटर नूर अहमद एवं धनबाद के सरोज डोरा ने स्थानीय फोटोग्राफरों को सोनी कंपनी के नये मॉडलों के आधुनिक कैमरे के टेक्निकल ऑपरेटिंग की जानकारी दी. सोनी के कैमरे के टेक्निकल ऑपरेटिंग के साथ-साथ उसके फीचर्स के बारे में विस्तृत रूप से समझाया. इस दौरान झारखंड-बिहार के मार्केटिंग व टेक्निकल हेड सरफराज व धनबाद के सोनी कंपनी के डीलर सुभाष मौजूद थे. सभी कार्यकारिणी सदस्यों को कोषाध्यक्ष विकास कुमार दास ने मेमेंटो व सर्टिफिकेट दिया. मौके पर जिला फोटोग्राफी एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण साव, कार्यकारिणी सदस्य छोटू साव, अमित साव, कालीचरण चक्रवर्ती, बिट्टू सिंह, अभिषेक पंडित, संदीप महतो आदि फोटोग्राफर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >