फाइलेरिया उन्मूलन के लिए लोगों को किया जागरूक

कुंडहित. आइडीए प्रोग्राम की गति तेज करने के उद्देश्य से बुधवार को पालाजोड़ी पंचायत भवन में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई.

कुंडहित. आइडीए प्रोग्राम की गति तेज करने के उद्देश्य से बुधवार को पालाजोड़ी पंचायत भवन में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई. बीडीओ जमाले राजा ने उपस्थित लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की जानकारी दी. अभियान के महत्व को समझाया और उनसे पंचायत क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने की अपील की, ताकि अभियान को तय समय पर पूरा किया जा सके. क्षेत्र से फाइलेरिया रोग को भगाया जा सके. बीडीओ ने कहा कि फाइलेरिया की दृष्टिकोण से कुंडहित प्रखंड को स्वास्थ्य विभाग ने हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया है. ऐसे में इस अभियान सफल बनाना बेहद जरूरी है. मौके पर पीरामल फाउंडेशन के अभिषेक कात्यायन, एमपीडब्ल्यू सलीम खान, निर्मल फौजदार सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >