लोगों ने गांव को गंदगी मुक्त बनाने का लिया संकल्प

नारायणपुर. प्रखंड के रूपडीह और बंदरचुंवा पंचायत में सोमवार को स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया गया.

नारायणपुर. प्रखंड के रूपडीह और बंदरचुंवा पंचायत में सोमवार को स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के प्रखंड समन्वयक लाल मोहम्मद के नेतृत्व में संपन्न हुआ. आयोजन में जलसहिया व ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्थलों में सफाई से हुई. आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय परिसर, धार्मिक स्थल और प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया. ग्रामीणों ने झाड़ू, बाल्टी और टोकरी लेकर कचरे को हटाया गया. प्रखंड समन्वयक ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए. उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे घर और गांव को हमेशा साफ रखें. बच्चों में भी स्वच्छता की आदत डालें. ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे गांव को गंदगी मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >