सोहराय पर्व को लेकर घरों की रंगाई-पुताई जुटे लोग

आदिवासियों का प्रमुख त्योहार सोहराय प्रारंभ होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. जनवरी के दूसरे सप्ताह में इस त्योहार का शुभारंभ होना है.

बिंदापाथर. आदिवासियों का प्रमुख त्योहार सोहराय प्रारंभ होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. जनवरी के दूसरे सप्ताह में इस त्योहार का शुभारंभ होना है. इस कारण अभी से ही आदिवासी समाज इसकी तैयारी में लग गए हैं. महिलाएं अपने घरों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई में जुटीं हैं. जानकारों की मानें तो सोहराय पर्व के बहाने ही लोग आदिवासी समाज के रहन-सहन के तरीकों को जान व समझते हैं. आदिवासी समाज में रहन-सहन का तरीका औरों से भिन्न है. आदिवासी समाज के लोग कई ऐसे शौक रखते हैं, जो अन्य लोगों में कम ही देखने को मिलते हैं. इसमें सबसे ज्यादा प्रमुख पेंटिंग है. बिंदापाथर क्षेत्र के मोहुलबना, माधवा, मुरहम, लखियाबाद, पुतुलजोड़, चरकादह, पहाड़पुर, सालपातरा आदि गांवों में सोहराय पर्व को लेकर घरों की रंगाई-पुताई की जा रही है. आदिवासी समुदाय के मुख्य त्योहार सोहराय के लिए 1 सप्ताह पूर्व से ही तैयारी की जाती है. 10 जनवरी को बांधना स्नान के साथ सोहराय पर्व प्रारंभ होगा, जो 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन शिकार के साथ समापन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >