लोगों ने राशन कार्ड, गैस कनेक्शन के लिए दिये आवेदन

नारायणपुर. बूटबेरिया पंचायत अंतर्गत धोबना गांव में शुक्रवार को पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर लगाया गया.

नारायणपुर. बूटबेरिया पंचायत अंतर्गत धोबना गांव में शुक्रवार को पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर लगाया गया. शिविर का प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया. विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया. शिविर में कास्ट एवं डोमिसाइल सर्टिफिकेट, राशन कार्ड, गैस कनेक्शन, पीएम मातृवंदना योजना, टीबी मुक्त भारत, नि:क्षय पोषण, पीएम जनधन योजना, स्टैंडअप इंडिया, मुद्रा योजना, वन धन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, केसीसी, पीएम किसान, मनरेगा के लाभ के लिए आवेदन प्राप्त हुए. कुछ आवेदनों का त्वरित ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. मौके पर सीआइ निरंजन मिश्रा, प्रखंड समन्वयक नरेश सोरेन, उदय ओझा, अमित कुमार, पंचायत समिति सदस्य दिलीप मुर्मू, रोजगार सेवक अनिल चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >