विद्यालय के संचालन में अभिभावक दें सहयोग : प्राचार्य

नगर के आरके प्लस टू हाइस्कूल में शिक्षक-अभिभावकों की बैठक हुई. प्राचार्य विश्वजीत लायक ने बैठक की अध्यक्षता की.

मिहिजाम. नगर के आरके प्लस टू हाइस्कूल में शिक्षक-अभिभावकों की बैठक हुई. प्राचार्य विश्वजीत लायक ने बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा कि अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग से विद्यालय निरंतर सफलता की ओर अग्रसर है. मैट्रिक व इंटर की वार्षिक परीक्षा में विद्यालय के छात्र शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर रहे हैंं. उन्होंने नवीन छात्रों के लिए कहा कि विद्यालय में नियमित क्लास होती है. छात्र-छात्राएं अपनी उपस्थिति दर्ज कर लाभ प्राप्त करें. कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा काफी आवश्यक है. छात्र अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. मौके पर शिक्षक डॉ योगेंद्र कुमार मिश्रा, मौसमी गोराई मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >