शादी समारोह में गये थे पारा शिक्षक, घर में हो गयी चोरी

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के सिकदारडीह गांव में चोरी की घटना हुई है. बदमाशों ने एक पारा शिक्षक के बंद घर को निशाना बनाकर नगदी, जेवर और घरेलू सामान की चोरी कर ली.

नारायणपुर थाना क्षेत्र के सिकदारडीह गांव की है घटना प्रतिनिधि, नारायणपुर. थाना क्षेत्र के सिकदारडीह गांव में चोरी की घटना हुई है. बदमाशों ने एक पारा शिक्षक के बंद घर को निशाना बनाकर नगदी, जेवर और घरेलू सामान की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, सिकदारडीह गांव के पारा शिक्षक नरेश चंद्र मंडल अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गये थे. घर में ताला लगा हुआ था. इसी दौरान बदमाशों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया. पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की शाम जब वे घर लौटे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है. छानबीन पर पता चला कि चोर इनवर्टर की बैटरी, इंडक्शन चूल्हा, मिक्सर मशीन समेत कई घरेलू उपकरण चोरी कर ले गए. अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे चांदी के पायल, गले का चेन तथा लगभग 6 से 7 हजार रुपये नगद भी चुरा लिए. नारायणपुर थाने में इस मामले में अबतक शिकायत दर्ज नहीं कराई गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >