बाबूपुर लैंप्स से किसानों के बीच धान का बीज वितरण शुरू

कुंडहित. बाबूपुर लैंप्स में गुरुवार से किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर एमटीयू-7029 स्वर्ण धान के बीज का वितरण शुरू हुआ.

कुंडहित. बाबूपुर लैंप्स में गुरुवार से किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर एमटीयू-7029 स्वर्ण धान के बीज का वितरण शुरू हुआ. इसका उद्घाटन जिला परिषद सदस्य रीना मंडल एवं प्रमुख रामकिशोर मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया. जानकारी के अनुसार, बाबूपुर लैंप्स को इस वर्ष 200 क्विंटल धान का बीज मिला है, जिसका वितरण किसानों के बीच किया जा रहा है. जिला परिषद सदस्या रीना मंडल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाएं सराहनीय हैं. समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध होने से किसानों को खेती की तैयारी में काफी सुविधा होगी. बीटीएम सुजीत कुमार ने बताया कि किसानों को आवश्यकता के अनुसार बाबूपुर लैंप्स से 50 प्रतिशत अनुदान पर धान का बीज उपलब्ध कराया जायेगा. मौके पर पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल, बीएओ मनोरंजन मिर्धा, लैंप्स संचालक विवेक गोराई आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >