भगवान वासुदेव मंदिर में एक माह का अनुष्ठान शुरू

नाला. वैष्णव संप्रदाय का एक माह तक नियम सेवा अनुष्ठान आश्विन मास के शुक्ल एकादशी तिथि से शुरू हो गया है.

प्रतिनिधि, नाला. वैष्णव संप्रदाय का एक माह तक नियम सेवा अनुष्ठान आश्विन मास के शुक्ल एकादशी तिथि से शुरू हो गया है. मोहजोड़ी पहाड़गोड़ा स्थित गिरिधारी मंदिर व सारसकुंडा स्थित भगवान वासुदेव मंदिर में एक माह का धार्मिक अनुष्ठान शुरू होने से लोगों में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना हुआ है. मालूम हो कि वासुदेव मंदिर अति प्राचीन है. मंदिर में स्थापित भगवान वासुदेव के प्रति क्षेत्रवासियों में प्रगाढ़ आस्था है. इस मंदिर में सेवादाताओं के द्वारा महीनों सेवा प्रदान की जाती है. इस धार्मिक कार्यक्रम के छठे दिन मंगलवार को क्षेत्र के महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पुजारी मिठु बनर्जी के सान्निध्य में भगवान की पूजा-अर्चना, भजन कीर्तन के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. धार्मिक कार्यक्रम में रोज धोबना, किष्टोपुर, डाबर, अफजलपुर, वर्धनडंगाल, बड़ारामपुर, देवजोड़ आम नागरिक भाग लेते हैं. एक माह तक प्रातः 4 बजे स्नान, पूजा करने से लेकर भगवान की सेवा उपासना में दिनभर लीन रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >