अफसर पेयजल की समस्याओं का करें समाधान : डीसी

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय में कैंप कार्यालय का आयोजन हुआ.

प्रतिनिधि, विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय में कैंप कार्यालय का आयोजन किया गया. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में पीएचइडी/जल जीवन मिशन एवं एसबीएम के तहत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गयी. डीसी ने पीएचइडी के तहत संचालित जलापूर्ति योजना, हर घर नल से जल, कनेक्शन एवं स्कीम कंप्लीशन की जानकारी ली. पेंडिंग एसवीएस, पेंडिंग एमवीएस, पेंडिंग बीडब्ल्यूएस, फिजिकली पूर्ण एवं हस्तांतरित, एचजीएच रिपोर्टेड एंड सर्टिफाइड विलेज के बीच का गैप्स विस्तारपूर्वक समीक्षा की. डीसी ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति योजना के कार्यान्वयन का निर्देश दिया. पेयजल की समस्या का शीघ्र समाधान करने की दिशा में काम करने को कहा. उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे क्षेत्र भ्रमण करके पेयजल योजनाओं में आ रही समस्याओं का समाधान करें. उन्होंने एसबीएम के तहत स्वच्छ भारत ग्रामीण 2025 के इंडेक्स की समीक्षा की. ओडीएफ प्लस/स्टार रेटिंग डिक्लेरेशन ऑफ विलेज, ओडीएफ प्लस मॉडल विलेज, एसल्डब्लूएम, अनस्पेंट बैलेंस आदि की समीक्षा की. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, डीएसओ क्यूम अंसारी, कार्यपालक अभियंता, पीएचइडी अनूप कुमार महतो, सीओ चोनाराम हेंब्रम, जिला समन्वयक अनुज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >