सभी गांवों से आदि साथी व आदि सहयोगी करें नामित : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में आदि कर्मयोगी अभियान के कार्यों को लेकर बैठक हुई.

निर्देश. समाहरणालय में आदि कर्मयोगी अभियान पर हुई बैठक संवाददाता, जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में आदि कर्मयोगी अभियान के कार्यों को लेकर बैठक हुई. डीसी ने विलेज एक्शन प्लान, पोर्टल से जुड़े कार्य व आदि सेवा केंद्र की समीक्षा की. उन्होंने प्रखंडवार चिह्नित ग्रामों जुड़ी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल की समीक्षा की. बताया कि चिह्नित ग्रामों की सूची में त्रुटिवश नॉन ट्राइबल गांवों की जानकारी दे दी गयी है, जिसे सुधारने का निर्देश दिया गया. साथ ही योजना में परिलक्षित लापरवाही के मद्देनजर प्रभारी बीडब्ल्यूओ से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया. वहीं, ऑनलाइन पोर्टल में आदि साथी एवं आदि सहयोगी की कम प्रविष्टि को लेकर बीडीओ को निर्देश दिया कि कम से कम 10 आदि साथी एवं 10 आदि सहयोगी को नामित करते हुए पोर्टल में एंट्री सुनिश्चित करवाएं. उन्होंने कहा कि देशभर के एक लाख गांवों में 20 लाख मिशन ड्राइवन कैडर तैयार करना है, जो गांवों की दिशा को बदलने एवं विकास को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे. 16 अक्तूबर से पूर्व पोर्टल से जुड़े कार्यों को पूर्ण करें. उन्होंने ग्रामसभा में चयनित एवं अनुमोदित विलेज एक्शन प्लान को तीन कैटेगरी, इंडिविजुअल एसेट्स, कम्युनिटी एसेट्स एवं सर्विस डिमांड श्रेणी में विभाजित करते हुए अनुमानित लागत के साथ आज ही आइटीडीए कार्यालय में जमा करवाने का निर्देश दिया. सभी आदि सेवा केंद्रों में प्रत्येक बुधवार को बैठक करने साथ ही उक्त सभी केंद्रों में 5 पंजी संधारित करने का निर्देश दिया. केंद्र में आने वाले लोगों की समस्या, आधार, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, पीएम किसान की प्रविष्टि की जाय. वहीं, उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि ब्लॉक में आने वाली समस्याओं को आदि सेवा केंद्र में जाकर निष्पादित करें. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, उपनिर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, डीपीआरओ पंकज कुमार रवि, सभी बीडीओ मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >