कसियाटांड़ टोला में सड़क नहीं, मरीजों को हो रही परेशानी

नारायणपुर. कोरीडीह-वन पंचायत स्थित कसियाटांड़ टोला के ग्रामीण वर्षों से सड़क और आवागमन की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं.

फोटो – 04 सड़क का मांग करते ग्रामीण प्रतिनिधि, नारायणपुर. कोरीडीह-वन पंचायत स्थित कसियाटांड़ टोला के ग्रामीण वर्षों से सड़क और आवागमन की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. लगभग 35 परिवारों की आबादी वाले इस टोला के साथ-साथ कठडाबर गांव के ग्रामीण भी इसी मार्ग पर निर्भर हैं. प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन इसी रास्ते से होता है, लेकिन पक्की सड़क नहीं होने के कारण मुख्य सड़क तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती है. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में कच्चा रास्ता कीचड़ और जलजमाव से भर जाता है, जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता है. ऐसी स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र ले जाने तथा बच्चों को स्कूल भेजने में काफी परेशानी होती है. कई बार एम्बुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिस कारण मरीजों को खाट या अन्य वैकल्पिक साधनों से मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है. राजस्व ग्राम प्रधान हुसैन मियां ने बताया कि गांव में आधे हिस्से तक रास्ता उपलब्ध है, लेकिन आगे की भूमि गोचर होने के कारण सड़क निर्माण वर्षों से लंबित है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले की जांच कर शीघ्र स्थायी सड़क निर्माण अथवा वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है. मौके पर अलीम अंसारी, सुलेमान मियां, कालू मियां, सकलेन अंसारी, फारूक अंसारी, फुरकान अंसारी, कलीमुद्दीन अंसारी, सद्दाम अंसारी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >