प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय कक्ष में एसआFआर की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक हुई. प्रभारी बीडीओ ने सभी पर्यवेक्षकों से कहा कि एसआइआर से संबंधित कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं किया जायेगा. कहा कि सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्य निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही पूरे हों. एसआइआर प्रक्रिया प्रत्येक स्तर पर सटीकता और पारदर्शिता आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या गड़बड़ी की संभावना न रहे. उन्होंने सभी कर्मियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और प्रगति की लगातार रिपोर्टिंग करने का भी निर्देश दिया. मौके पर राजेंद्र प्रसाद सिंह, शिशु धीवर, गीता लगोरी, पूजा मांझी, पम्पा मांझी, सुचिता मरांडी, मनोज मंडल, श्याम कुमार आदि पर्यवेक्षक व कर्मी उपस्थित थे.
एसआइआर कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं : बीडीओ
नारायणपुर. प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय कक्ष में एसआइआर को लेकर शनिवार को बैठक हुई.
