राष्ट्रीय लोक अदालत में 17 हजार से अधिक मामलों का निष्पादन, 19.31 करोड़ का हुआ सेटलमेंट

जामताड़ा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने 17,169 मामलों का निपटारा किया, जिसमें 19.31 करोड़ रुपये का सेटलमेंट हुआ. इस पहल ने नागरिकों को त्वरित न्याय और वित्तीय राहत प्रदान की है, सुलह और समझौते के माध्यम से दोनों पक्षों की जीत सुनिश्चित की है.

जामताड़ा कोर्ट : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 17169 मामले निष्पादित कर 19 करोड़ 31 लाख 36 हजार 49 रुपए का सेटलमेंट किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ धनबाद सिविल कोर्ट से वर्चुअल माध्यम से मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसएन प्रसाद ने किया. इस मौके पर सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से न्यायमूर्ति का मार्गदर्शन प्राप्त किया.

सुलह और समझौते से मामलों का निष्पादन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राधा कृष्ण ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से लोगों को काफी राहत मिलती है. यहां सुलह और समझौते के आधार पर मामलों का निष्पादन किया जाता है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में करोड़ों मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जा रहा है.

लोक अदालत में दोनों पक्षों की जीत

उन्होंने कहा कि इसमें कोई पक्षकार हारता नहीं है, बल्कि जीत दोनों की होती है और समाज में शांति व भाईचारा बना रहता है. पक्षकारों के समय और पैसे की भी बचत होती है. उन्होंने बताया कि लोक अदालत में मामलों का निष्पादन कराने से कमजोर लोगों को राहत मिलती है. अदालत में पक्षकारों के बीच मध्यस्थता करके अनेक मामलों का निष्पादन किया जा रहा है.

न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्ता रहे मौजूद

मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेश कुमार, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मोहनलाल बर्मन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अजय कुमार, सीजेएम नीतीश निलेश संग, एसीजेएम मोहम्मद नईम अंसारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार, एसडीजेएम अमित अल्डा, न्यायिक दंडाधिकारी सलिका अन्ना हेरेंज, अधिवक्ता अनिल कुमार महतो, कोर्ट मैनेजर सुभेंदु मोहंती, अरिजीत बॉस, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सहायक गुलशन दास, उपेंद्र कुमार, राजेश दत्त, अमित कुमार, जगत मोहन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >