नारायणपुर में SIR की समीक्षा, 90% काम पूरा; बाकी दो दिन में निपटाने का निर्देश

नारायणपुर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की समीक्षा बैठक संपन्न. 90% गणना प्रपत्र भरे गए, शेष 2 दिन में पूरा करने का लक्ष्य.

नारायणपुर : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 को लेकर मंगलवार को नारायणपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में सुनवाई एवं समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अनंत कुमार ने की. मौके पर बीडीओ कमलेश कुमार दास और सीओ देवराज गुप्ता मौजूद थे.

पंचायतवार समीक्षा

एसडीओ ने जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड में चल रहे SIR कार्य की पंचायतवार समीक्षा की. उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजरों से दावा-आपत्ति और गणना प्रपत्रों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. एसडीओ ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी है. पुनरीक्षण कार्य में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए. कोई भी पात्र मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए. वहीं मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाए.

उन्होंने सभी दावा-आपत्तियों की त्वरित सुनवाई कर निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिया. घर-घर सत्यापन के दौरान अनुपस्थित मिले मतदाताओं से दोबारा संपर्क कर गणना प्रपत्र भरवाने को कहा.

90 प्रतिशत कार्य पूरा

बीडीओ कमलेश कुमार दास ने बताया कि प्रखंड में करीब 90 प्रतिशत गणना प्रपत्र भरने का काम पूरा हो चुका है. शेष प्रपत्रों को दो दिनों के भीतर भरकर पोर्टल पर अपलोड करने का लक्ष्य है. दस्तावेजों की कमी वाले मामलों में संबंधित मतदाताओं से संपर्क कर कागजात जुटाए जा रहे हैं.

सीओ देवराज गुप्ता ने बताया कि दस्तावेजों के सत्यापन में अंचल कार्यालय की ओर से सहयोग किया जा रहा है. बैठक में बीएलओ सुपरवाइजर, पंचायत सचिव व प्रखंड स्तरीय कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >