नारायणपुर पुलिस ने अपहृत किशोरी को यूपी से किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर. पुलिस ने अपहरण के एक मामले का सफल उद्भेदन किया है. अपहृत किशोरी को उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया है.

प्रतिनिधि, नारायणपुर. पुलिस ने अपहरण के एक मामले का सफल उद्भेदन किया है. अपहृत किशोरी को उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया है. मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, 22 मई 2026 को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आवेदन देकर अपनी 17 वर्षीय पुत्री के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. आवेदन नारायणपुर थाना कांड संख्या 58/2026 के तहत बीएनएस की धारा 96 में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी. मामले की गंभीरता को भांपते हुए थाना प्रभारी मुराद हसन ने एक टीम गठित किया. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1 जून 2026 को उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चन्दौसी थाना क्षेत्र स्थित कबीर गली से अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया. जांच के क्रम में पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी गोलू कश्यप (18 वर्ष), पिता स्व सतीश कश्यप, निवासी कबीर गली, थाना चन्दौसी, जिला संभल (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई में नारायणपुर थाने के अनुसंधानकर्ता एसआइ हीरा ठाकुर, एएसआइ अनूप कुमार तथा फूल कुमार हांसदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस सफलता से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >