जीत के जश्न में डूबा नाला विधानसभा क्षेत्र

नाला विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो की तीसरी बार जीत की खुशी में लोगों ने होली और दिवाली एक साथ मनायी.

नाला. नाला विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो की तीसरी बार जीत की खुशी में लोगों ने होली और दिवाली एक साथ मनाया. जीत की खुशी में लोग ने एक दूसरे को अबीर गुलाल से सराबोर कर दिया.. प्रथम चक्र के बाद लगातार बढ़त मिलने से कार्यकर्ता रुक-रुक कर पटाखे फोड़ते रहे. कार्यकर्ताओं का जोश एवं जुनून ये बांया कर था कि चुनाव के दौरान कितनी मेहनत की.जीत पर रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं, बल्कि नाला के जनता की जीत है. चुनाव के दौरान एक-एक कार्यकर्ताओं कड़ी मेहनत की. उन्होंने तमाम जनता व कार्यकर्ताओं को जीत के लिए शुभकामना दी. कहा कि आप सबों का मैं जिस सेवक के रूप में काम करते आया हूं आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >