मुरलीपहाड़ी : सड़क दुर्घटना में दो महिला घायल

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर-पांडेयडीह-गिरिडीह मुख्य पथ पर दुलाडीह मिसिरपहाड़ी के पास सड़क दुर्घटना में दो महिला घायल हो गयीं.

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर-पांडेयडीह-गिरिडीह मुख्य पथ पर दुलाडीह मिसिरपहाड़ी के पास सड़क दुर्घटना में दो महिला घायल हो गई. दोनों महिला अलग-अलग बाइक पर सवार होकर जा रही थी. जानकारी के अनुसार, सेगोरा खातून बाइक पर पीछे बैठकर देवघर जिला के सिंघो अमाटील्हा जा रही थी, तभी पीछे से बिना नंबर प्लेट पल्सर बाइक ने उसकी बाइक में ठोकर मार दिया. ठोकर मारने वाला बाइक चालक पांडेयडीह की ओर से फुलझरिया ग्राम जा रहा था. दोनों ही बाइक पर एक-एक महिला सवार थी. घटना से दोनों बाइक सवार गिर गए, जिससे महिलाओं को चोट आई. ग्रामीणों की मदद से दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >