एमएस एकादश ने जीता एनपीएल सजीन -3 का खिताब

नारायणपुर. प्रखंड परिसर के खेल मैदान में चल रहे नारायणपुर प्रीमियर लीग (एनपीएल)-तीन का फाइनल मंगलवार को खेला गया.

नारायणपुर. प्रखंड परिसर के खेल मैदान में चल रहे नारायणपुर प्रीमियर लीग (एनपीएल)-तीन का फाइनल मंगलवार को खेला गया. फाइनल एमएस एकादश और महतोडीह एकादश के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएस एकादश ने निर्धारित 14 ओवरों में 160 रन बनाए. जवाबी पारी खेलने उतरी महतोडीह एकादश की टीम महज सौ रनों पर ही सिमट गयी. फाइनल के मैन ऑफ द मैच रंजीत पांडे रहे, जबकि सीरीज ऑफ द मैच अनवर अंसारी रहे. टूर्नामेंट के फाइनल में अंपायरिंग बंगाल के विनोद मांझी और स्थानीय क्रिकेटर कन्हैया ओझा ने की. कॉमेंट्रेटर के रूप फुरकान अंसारी और बंगाल के ताज हलचल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने विजेता व उपविजेता टीम को क्रमश: एक लाख व 70 हजार रुपये का चेक और चमचमाती हुई ट्रॉफी प्रदान किया. आयोजन में मदन मंडल, बहादुर मंडल, अफजल अंसारी, केतन सिन्हा, प्रहलाद मंडल, हरी राय की भूमिका अहम रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >