बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चापूड़िया गांव के समीप हुई घटना प्रतिनिधि, बिंदापाथर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चापूड़िया गांव के पास अज्ञात ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिंदापाथर थाना क्षेत्र के सुगनीबासा गांव के खोनोई पावरिया (22) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, एक ट्रक जामताड़ा से दुमका जा रहा था, जबकि खोनोई पावरिया बागदहा से जामताड़ा आ रहे थे. चापूड़िया के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के कारण सड़क पर आवाजाही काफी कम थी. इसी का फायदा उठाकर ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलते ही बिंदापाथर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है.
ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत, चालक फरार
बिंदापाथर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चापूड़िया गांव के पास अज्ञात ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
