तेज रफ्तार कार के धक्के से बाइक सवार घायल

नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार धक्का मार दिया. इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार धक्का मार दिया. इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के समीप सुबह करीब 9 बजे आसपास की है. जानकारी के अनुसार, मंझलाडीह निवासी रज्जाक अंसारी अपनी बाइक से नारायणपुर से घर लौट रहे थे. बरियारपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल रज्जाक अंसारी को तत्काल सीएचसी नारायणपुर पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉ अर्णव चक्रवर्ती ने प्राथमिक उपचार किया. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया. स्थानीय लोगों ने भागने का प्रयास कर रही कार को पकड़ लिया. पुलिस के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >