फतेहपुर में नम आंखों से मां दुर्गा को दी गयी विदाई

फतेहपुर. सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति की ओर से माता दुर्गा के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गयी.

फतेहपुर. सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति की ओर से माता दुर्गा के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गयी. कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा की गयी और उन्हें भोजन कराया गया. शुक्रवार को समिति के सदस्यों और भक्तों ने नम आंखों से माता दुर्गा की विदाई दी. मौसम खराब रहने के बाद भी भक्तों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई. भारी बारिश और रुक-रुक कर चली तेज हवाओं के बीच भी लोग दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते रहे. पूजा समिति के अध्यक्ष असीम कुमार मंडल ने बताया कि 1971 ई. से यहां कोहड़ा की बलि दी जाती है. महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >