एमएमडीआर बिल पर आर-पार की तैयारी, फतेहपुर में तेज हुआ जनसंपर्क

MMDR बिल के विरोध में 7 सितंबर को फतेहपुर में प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियां तेज. परेश यादव ने चलाया जनसंपर्क अभियान, जानिए पूरी रणनीति.

फतेहपुर : एमएमडीआर बिल के विरोध में 7 सितंबर को फतेहपुर प्रखंड में प्रस्तावित आंदोलन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. आंदोलन को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.

पंचायतों में पहुंच रहे परेश यादव

इसी क्रम में झामुमो जिला सचिव परेश यादव ने फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की. इस दौरान उन्होंने लोगों को एमएमडीआर बिल से जुड़े मुद्दों और इसके संभावित प्रभावों की जानकारी दी.

आंदोलन की रणनीति पर मंथन

बैठक एवं जनसंपर्क अभियान के दौरान आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, आंदोलन की तैयारियों तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से सफल बनाने तथा जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया.

7 सितंबर को जुटने की अपील

झामुमो जिला सचिव परेश यादव ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करना और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करना आंदोलन का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से 7 सितंबर के प्रस्तावित आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >