मंत्री ने शिकरपोसनी में पुल निर्माण का किया शिलान्यास

विद्यासागर. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से 3 करोड़ 10 लाख से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया.

विद्यासागर. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से 3 करोड़ 10 लाख से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया. करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर मोड़ से वाली मुख्य सड़क शिकरपोसनी जोरिया पर पुल क्षतिग्रस्त हो गया था. इससे राहगीरों को काफी कठिनाई हो रही थी. मंत्री डॉ इरफान अंसारी प्राथमिकता देते हुए पुल की स्वीकृति दिलायी. मंत्री ने कहा कि उच्चस्तरीय पुल के साथ-साथ 100-100 मीटर का सड़क निर्माण भी किया जायेगा. वहीं, छोटी जोरिया में पुलिया का भी निर्माण किया जायेगा. मंत्री ने मोहनपुर मोड़ से प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क को डबल लेन करने की बात कही. झिलुआ से सियाटांड़ होते हुए मट्टांड़ बिराजपुर सड़क का भी निर्माण जल्द से जल्द कराया जायेगा. मौके पर नितेश कुमार, अखिल कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, सुरेश मंडल, प्रभु मंडल, बीरबल अंसारी, अभय पांडे, चंद्रमणि मंडल, गोपाल मंडल, राजू मंडल, मंगल सोरेन आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >