मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणादायक : डॉ मुंशी

जामताड़ा. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस शुक्रवार को जामताड़ा के उदलबनी स्थित ओल्ड एज होम में मनाया गया.

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर वृद्धाश्रम में कार्यक्रम आयोजित संवाददाता, जामताड़ा. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस शुक्रवार को जामताड़ा के उदलबनी स्थित ओल्ड एज होम में मनाया गया. शुभारंभ एनसीडी सेल के नोडल पदाधिकारी डॉ डीसी मुंशी ने किया. उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की गयी. सभी की सामान्य स्वास्थ्य जांच भी की गयी. डॉ मुंशी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि यह हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है. उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति को भावनात्मक सहारे और मानसिक मजबूती की सबसे अधिक जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति न केवल खुद के लिए, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणादायक होते हैं. जिला आयुष पदाधिकारी डॉ अवध यादव ने योग और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि योग मानसिक शांति का सबसे प्रभावी साधन है. प्रतिदिन कुछ समय योग और ध्यान करने से मन में सकारात्मकता आती है और तनाव दूर होता है. उन्होंने वृद्धों को नियमित योगभ्यास करने की सलाह दी. मौके पर तंबाकू सलाहकार सरबीना सिन्हा ने नशामुक्त जीवन की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए तंबाकू और नशे से दूरी बनाना बेहद जरूरी है. वहीं एनसीडी सेल के वित्तीय सलाहकार राहुल रॉय, नेत्र सहायक निरंजन केशरी, जिला कार्यक्रम सहायक (एनसीडी) आशीष खल्को, वीसीसीएम कोऑर्डिनेटर अंतेश आनंद ने भी वृद्धों को स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी. मौके पर सीएचओ मोहिनी मुर्मू, असीता किस्कू, बगचंद बैरवा, रूपवती कुमारी, अंकुश, महेश, शिवानी ठाकुर, आदित्य शर्मा और स्वाति पटेल सहित एनसीडी टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >