वेतनमान को लेकर स्पीकर को सौंपा ज्ञापन

मनरेगा बीएफटी संघ झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को ज्ञापन सौंपा.

कुंडहित. मनरेगा के तहत कार्यरत बेयर फुट इंजीनियरों ने बिहार और अरुणाचल प्रदेश की तर्ज पर वेतनमान और सेवा नियमित करने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है. मनरेगा बीएफटी संघ संथाल परगना प्रमंडल प्रभारी अनंत मंडल के नेतृत्व में बीएफटी कर्मियों ने विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो से उनके आवास पर मुलाकात कर वेतनमान और सेवा नियमितिकरण की मांग का ज्ञापन सौंपा. मौके पर बीएफटी बुनी सोरेन, सुखदेव हेंब्रम, जितेंद्र हेंब्रम, वासुदेव बाउरी, अनिल रजक, नेपाल कर्मकार, शोएब अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >