सुहागिनों करवाचौथ पर राम मंदिर में की पूजा

विद्यासागर. करमाटांड़ के मिथिला कुंज ठाकुरबाड़ी राम मंदिर में शुक्रवार की रात करवाचौथ का व्रत भक्ति भाव से संपन्न हुआ.

विद्यासागर. करमाटांड़ के मिथिला कुंज ठाकुरबाड़ी राम मंदिर में शुक्रवार की रात करवाचौथ का व्रत भक्ति भाव से संपन्न हुआ. देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही. सभी सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की. भगवान शिव-पार्वती तथा भगवान श्रीराम-सीता की आराधना की. मंदिर के पुजारी महंत किशोरी शरण के सान्निध्य में पूजा संपन्न हुआ. सुहागिनों ने करवाचौथ पर चंद्रमा का दर्शन कर अर्घ्य अर्पित किया. अपने पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया. मौके पर सिया शरण, पिंकी देवी, राधा देवी, रीना देवी, कंचन देवी, सीमा देवी, रेशम गुप्ता, चांदनी देवी, सरिता देवी, मीना देवी, कौशल्या देवी, आरती देवी, गायत्री देवी, राखी देवी, अन्नू गुप्ता आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >