प्रतिनिधि, नारायणपुर. नारायणपुर प्रखंड परिसर में शनिवार को मनरेगा से भव्य आम उत्सव का आयोजन किया गया. शुभारंभ प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता, परियोजना पदाधिकारी पूनम, जेएसएलपीएस के डीपीएम राहुल रंजन, बीपीएम सूर्यदेव कुमार व प्रभारी बीपीओ कुमार अनुराग ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के आमों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गयी, जिसमें स्थानीय स्तर पर उत्पादित उत्कृष्ट किस्म के आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. बागवानी से जुड़ी जानकारी प्राप्त की. प्रभारी बीडीओ ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रखंड क्षेत्र की सभी 25 पंचायतों में लगभग 2 हजार एकड़ में आम की बागवानी योजना का सफल संचालन किया गया है. इस योजना से ग्रामीण लाभुकों की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. यहां उत्पादित आमों का अन्य जिलों व राज्यों में भी निर्यात किया जा रहा है. मौके पर जेइ रवि उरांव, कैलाश कुमार, राहुल कुमार सिन्हा, वकील मरांडी, सुशांत कुमार, महेंद्र नाथ मरांडी, बीएफटी नेपाल कर्मकार, उमेश रवानी, प्रशांत कुमार दुबे, उदय ओझा आदि मौजूद थे.
आम की बागवानी से आर्थिक स्थिति में हुआ है सुधार : प्रभारी बीडीओ
नारायणपुर. नारायणपुर प्रखंड परिसर में शनिवार को मनरेगा से भव्य आम उत्सव का आयोजन किया गया.
