प्रतिनिधि, फतेहपुर. उपायुक्त रवि आनंद शनिवार को फतेहपुर प्रखंड सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने कैंप कार्यालय लगाया. उपायुक्त ने कुल 27 विभिन्न विभागों से प्राप्त आवेदनों की जांच की. सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए छह आवेदन का निष्पादन मौके पर ही किया. झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय की 10 छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उपहार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस से संबंधित भाषण और गीत प्रस्तुत किया. छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उपायुक्त ने आकांक्षी प्रखंड फतेहपुर की बैठक की. बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, स्वच्छ भारत मिशन और बाल विकास जैसे पांच प्रमुख पैरामीटरों की समीक्षा की. पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया. कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचएं. योजनाओं में पारदर्शिता पर बल दिया. अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर जनसमस्याओं के समाधान में तत्पर रहने का निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ प्रेम कुमार दास सहित अन्य थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
