छापेमारी कर महुआ शराब व बीयर किया जब्त

जामताड़ा. उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया.

जामताड़ा. उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. उत्पाद अवर निरीक्षक निखिल चंद्र के नेतृत्व में मिहिजाम थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों और लाइन होटलों में छापेमारी की गयी. मिहिजाम थाना अंतर्गत भागा गांव से अवैध महुआ, चुलाई शराब एवं जावा महुआ बरामद किया गया. वहीं कुशबेदिया से अवैध बीयर जब्त किया. सभी अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. बताया गया कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >