करमाटांड में विवाहिता से किया छेड़खानी का प्रयास

करमाटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के साथ छेड़खानी का प्रयास करने का मामला आया है. इस दौरान विवाहिता ने बाइक सवार दो युवकों पर आरोप लगाया

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के साथ छेड़खानी का प्रयास करने का मामला आया है. इस दौरान विवाहिता ने बाइक सवार दो युवकों पर आरोप लगाया है. बताया कि उक्त घटना के बाद दोनों युवक फरार हो गया है. वहीं पीड़िता की परिजनों ने बताया कि उक्त घटना 12 बजे की है. तालाब से नहाकर लौटने के क्रम में दो बाइक सवार युवक ने उक्त घटना को अंजाम देने की कोशिश की, जिसको लेकर करमाटांड़ थाना आवेदन दिये हैं. वहीं, मामले को लेकर पुलिस गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गयी है. पीड़िता काे जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >