जिले में 10 नवंबर से चलेगा कुष्ठ खोज अभियान : डॉ मुंशी

जामताड़ा. जिले के सभी प्रखंडों में कुष्ठ रोग खोज अभियान (प्रथम चक्र) 10 से 26 नवंबर तक चलाया जायेगा.

जामताड़ा. जिले के सभी प्रखंडों में कुष्ठ रोग खोज अभियान (प्रथम चक्र) 10 से 26 नवंबर तक चलाया जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ डीसी मुंशी ने की. बैठक में सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित डीपीएम, डीपीसी, बीपीएम, बीएएम मौजूद थे. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे, ताकि नए कुष्ठ रोगियों की पहचान की जा सके. डॉ डीसी मुंशी ने बताया कि कुष्ठ पूरी तरह से ठीक होने वाला रोग है, लेकिन समय पर उपचार जरूरी है. कार्यक्रम की रूपरेखा पर सहायक मनोज कुमार ने विस्तार से प्रकाश डाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >