सदर अस्पताल में लगा विधिक जागरुकता शिविर

जामताड़ा कोर्ट. डालसा की ओर से सदर अस्पताल में विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया.

जामताड़ा कोर्ट. डालसा की ओर से सदर अस्पताल में विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया. पीएलवी अमित मिश्रा और राजेश दत्त ने लोगों को नालसा के निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 से निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने, मोटर दुर्घटना दावा, वाद निशुल्क दायर करने, मुआवजा राशि के लिए आवेदन करने के बारे में जानकारी दी. बताया कि सदर अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा जांच के लिए प्रत्येक महीना के 25 से लेकर 27 तारीख के बीच में कैंप लगाया जाता है. इसके माध्यम से दिव्यांग बच्चों का निबंधन, सर्टिफिकेट बनाने सिविल सर्जन की उपस्थिति में कराया जाता है. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >