योग चैम्पियनशिप में केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

जामताड़ा में आयोजित अंतर विद्यालय योग चैम्पियनशिप में केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

संवाददाता, जामताड़ा

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, जामताड़ा के विद्यार्थियों ने जामताड़ा जिला योग एसोसिएशन की ओर से सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालय योग चैम्पियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. 14-16 वर्ष आयु वर्ग में एमडी अर्श अली ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि देवराज भैया ने रजत पदक हासिल किया. 10-12 वर्ष आयु वर्ग में तृषा बाउरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय को "सर्वश्रेष्ठ टीम सहभागिता " ट्रॉफी भी प्रदान की गई. विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन, अनुशासन और आत्मविश्वास का आधार है तथा विद्यार्थियों को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया. योग शिक्षक राहुल सिंह एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक मंगल मरांडी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की. वरिष्ठ शिक्षक राम स्वरूप पंडित ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद साह ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी विजेता विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Umesh kumar

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >