दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, अजय नदी से जल लेकर देवलेश्वर पहुंचे कांवरिया

सोमवारी के अवसर पर नाला के विभिन्न शिव मंदिरों में कांवरियों ने अजय नदी के जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

जमाताड़ा: बांग्ला पंचांग की चौथी और हिंदी पंचांग की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को नाला क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. देवलेश्वर मंदिर, मोहजोड़ी, पहाड़गोड़ा स्थित शिव मंदिर, नाला के कर्दमेश्वर मंदिर और महेशमुंडा स्थित शिव मंदिर में कांवरियों एवं श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया.

अजय नदी से जल लेकर पहुंचे कांवरिया

शिवभक्त अजय नदी के महेशमुंडा घाट से कांवर में जल भरकर जयघोष करते हुए बाबा देवलेश्वर के दरबार पहुंचे. स्थानीय के अलावा पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा देवलेश्वर महादेव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. गेरुआ वस्त्र धारण किए कांवरियों ने बाबा का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

कतारबद्ध कराया गया पूजा-अर्चना

मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचाया और संकल्प पूजा करायी. भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के लिए पुलिस बल और चौकीदारों की तैनाती की गयी थी. पूरे दिन शिवालयों में भक्ति और जयघोष का माहौल बना रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >