प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा

धरूवाडीह गांव में श्री श्री सार्वजनिक मां काली मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गयी.

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के धरूवाडीह गांव में श्री श्री सार्वजनिक मां काली मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा में 208 श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा मां काली मंदिर से निकालकर पूरे गांव में भ्रमण किया. जयकारा लगाते हुए तेलक्यारी, बड़ाबांध पहुंचे, जहां मृत्युंजय ओझा एवं हनु ओझा ने विधि विधान के साथ पूजन कर कलश में जल लिया. कलश उठाने वाली युवतियों व महिलाओं ने कलश मंदिर रखा. ग्रामीणों ने सभी को शरबत एवं मिष्ठान का नाश्ता दिया. गया. मौके पर श्याम देव मंडल, सूरज कुमार मंडल, रमेश मंडल, चंदन कुमार, रोहित कुमार, गोविंद मंडल, नारायण मंडल, रितेश कुमार, राजमणि मंडल, योगेश मंडल, कंचन कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >