झामुमो ने बूथ कमेटी की मजबूती पर की चर्चा

झामुमो कार्यालय में मंगलवार को झामुमो की बैठक हुई.

जामताड़ा, दुमका रोड स्थित झामुमो कार्यालय में मंगलवार को झामुमो की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम के निधन के बाद झामुमो की यह पहली बैठक हुई. इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए तैयारी शुरू करना है और यह प्रयास करना है कि लोगों को पार्टी प्रत्याशी के बारे में बताना है, ताकि हम लोगों के वोट का प्रतिशत बढ़ सके. इस दौरान बूथ कमेटी की मजबूती सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. झामुमो जिला प्रवक्ता अशोक मंडल, रवींद्रनाथ दुबे, देवाशीष मिश्रा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर लालू अंसारी, वासुदेव मरांडी, किशोर रवानी आदि कार्यकर्ता थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >