फतेहपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित झामुमो कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई. इस दौरान झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई. झामुमो कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने संगठन और सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और लगातार जनता के हित में कार्य किया. उनके निधन से पार्टी के साथ-साथ राज्य को भी अपूरणीय क्षति हुई है.
परिजनों के लिए मांगा धैर्य
कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मंत्री के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
शोकसभा में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे.
