मिहिजाम. रवींद्र संध्या (31 मई ) को लेकर झारखंड बंगाली समिति मिहिजाम शाखा की बैठक हुई. बैठक निमाई कोठी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में हुई. अध्यक्षता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नुपूर सरकार ने की. बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया. उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को केवल सांस्कृतिक आयोजन तक सीमित नहीं रखने, बल्कि इसे बंगाली भाषा साहित्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से जोड़ने पर बल दिया. कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर और काजी नजरूल इस्लाम की रचनाएं केवल साहित्यिक धरोहर ही नहीं है, बल्कि समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाते हैं. मौके पर समिति के सचिव प्रियंका दास, कोषाध्यक्ष पार्थ दास, पूर्णचंद्र बाउरी, प्रदीप कुमार मिश्रा, नमिता घोष, अन्ना मंडल, अर्पणा मुखर्जी, पूजा दता, परिणीता राय, जाॅली चक्रवर्ती, रीना दता, सोमा घोष, मोनिका चौधरी, गायत्री चक्रवर्ती, रूमा मंडल आदि मौजूद थे.
झारखंड बंगाली समिति ने रवींद्र संध्या को लेकर बनायी रणनीति
मिहिजाम. रवींद्र संध्या (31 मई ) को लेकर झारखंड बंगाली समिति मिहिजाम शाखा की बैठक हुई. बैठक निमाई कोठी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में हुई.
