जामताड़ा : झारखंड आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

जामताड़ा. झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी जिला समिति की गांधी मैदान में बुधवार को बैठक हुई.

जामताड़ा. झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी जिला समिति की गांधी मैदान में बुधवार को बैठक हुई. अध्यक्षता मनोरथ मरांडी ने की. इस अवसर पर चर्चा की गयी कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व इकोनॉमिक मंच दावोस की बैठक में झारखंड शब्द का उपयोग किया, इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई व जोहार किया. क्योंकि हम झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी इसी नाम से राज्य को अलग किये हैं और हमारे आंदोलनकारी का अगुवा गुरुजी शिबू सोरेन के पुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व पटल पर एवं लंदन में झारखंड शब्द को दोहराया. इसके लिए जामताड़ा जिला समिति ने प्रशंसा की. मौके पर बोड़ो सोरेन, रोबिन मिर्धा, अनिल सोरेन, जमाल अंसारी, जीतेन हांसदा, रोहनी मरांडी, शिबलाल मुर्मू, भुवनेश्वर हांसदा, गोरी रवानी, सहदेव मुर्मू, किसन महतो आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >