देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विधिवत कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार घर पर रखने के मामले में प्राथमिकी दर्ज के साथ सुसंगत

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के खेरबोना गांव से एसआई रघुवंश सिंह के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाकर संजय कुमार राय (35 वर्ष) को उनके घर देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया. बताया कि संजय अपने घर में रखे लकड़ी में देसी कट्टा को छुपा कर रखा गया था. इसके बारे में पूछे जाने में उन्होंने कहा कि यह गैर लाइसेंसी है. इसके खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार घर पर रखने के मामले में प्राथमिकी दर्ज के साथ सुसंगत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जामताड़ा न्यायालय भेजा गया. जहां से उसे मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इसकी जानकारी गश्ती टीम को दी गयी. तत्पश्चात की गयी छापेमारी में अवैध हथियार पाए गए हैं. इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >